Wednesday, 10 January 2018

TRENDING: बादशाह के नए गाने को एक दिन में मिले 1 करोड़ से ज्‍यादा VIEW

 रैपर बादशाह का नया गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. 'डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दो' जैसे गानों से यूथ में जाना माना नाम बन चुके इस सिंगल गाने में रैपर बादशाह और आस्था गिल की जोड़ी एक बार फिर से धूम मचा रही है. बादशाह ने अपना नया गाना 'करेजा करेजा' मंगलवार को रिलीज किया और रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया. एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अभी तक 11मिलीयन से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है. इसे 1 लाख लाइक भी मिल चुके है

बादशाह ने एक बयान में कहा कि मैंने अपने प्रशंसकों से वादा किया था कि मैं 2018 की शुरुआत में एल्बम ओ.एन.ई (ओरिजिनल नेवर एंड्स) का दूसरा सिंगल रिलीज करूंगा और यह पेश है. मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि आप सभी इसका आनंद उठाएंगे और अगर आपने इसे अभी तक नहीं सुना है तो इसे सुनें. 2018 का पहला डांस नंबर.' आप भी सुने बादशाह का यह नया गाना.

इस नए गाने का लिरिक्स बदशहाने लिखा है। यह गाना 'ONE- ऑरिजनल नेवर ऐंड्स' का हिस्‍सा है.

बादशाह के टॉप टेन सॉन्ग

1-Dj Waley Babu

2-wakhra swag

3-Mercy

4-Abhito party shuru hui hai

5-ladki Beautiful Kargai Chul

6-Kala Chasma

7-Lover Boy

8-aaj raat ka scene

9-Move York Lakk

10-akkad bakkad bambe bo

No comments:

Post a Comment